कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में वृहद वृक्... - CG Sandesh

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में दिनांक 19 अगस्त 2026 को पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं जलवायु संतुलन के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर एवं प्रक्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर सहित सभी सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मृदा एवं जल संरक्षण, जैव विविधता तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के साथ विद्यार्थियों एवं समुदाय में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें