बसना : घर जा रही महिला को रास्ते में रोककर पूछा डॉक्टर का पत... - CG Sandesh

बसना : घर जा रही महिला को रास्ते में रोककर पूछा डॉक्टर का पता, महिला का दिमाग हो गया बंद, घर पहुंची तो पता चला गले से सोने की चैन है गायब

बसना नगर में दिन दहाड़े एक महिला के गले और कान से सोने के आभूषण चोरी होने से हड़कंप मच गया है. महिला का कहना है कि जब उसके साथ यह घटना हुई तब उसका दिमाग काम करना बंद कर दिया था और कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसके गले में सोने की चैन और कान मे पहने सोने का टाप नही है.

इस घटना के बाद अब लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर कैसे दिन दहाड़े इन चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया, क्या इन चोरो ने वारदात को अंजाम देते समय किसी  रासायनिक या नशीले पदार्थों का प्रयोग किया या फिर कुछ अलग ही तकनीक का प्रयोग कर लुट की घटना को अंजाम दिया जाने लगा है, इस घटना को सुनकर लोगों के मन में भय का माहौल है.

इस घटना से जुड़े एक सीसी टीवी में देखा गया कि महिला के गले से दो व्यक्ति सोने की चैन निकालते दिखाई दे रहे हैं और महिला चुपचाप खड़ी है. इस मामले में पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर ली है.  

प्रार्थिया ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त 2026 को जब वह खेत से पैदल वापस आते समय वाधवा कंपलेक्स के सामने मेन रोड बसना पहॅुची थी, इसी दौरान दो व्यक्ति उसे रोककर आंख कान का डॉक्टर कहा है दीदी कहकर पुछे और बातचीत किए.

इसके बाद महिला ने उन्हें मुझे पता नही है किसी और से पुछलो बोली और जाने लगी. महिला का कहना है कि इसके बाद उसे कुछ दिखाई नही दिया और उसके साथ क्या हो रहा था पता नही चला.

महिला ने बताया कि उसका दिमाग काम नही किया तब वह धीरे-धीरे अपने घर चली गई कुछ देर बाद उसे अच्छा लगा तब  उसके गले मे पहने सोने का तुलसी माला एवं दोनो कान मे पहने सोने का टाप नही था.

महिला का कहना है दो अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले मे पहने सोने का तुलसी माला एवं दोनो कान मे पहने सोने का टाप वजनी करीबन 13 ग्राम किमती करीब 80,000 रूपये को खिच कर ले गये.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें