बसना : हेमंत साव का राज्य स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोग... - CG Sandesh

बसना : हेमंत साव का राज्य स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल बसना में ग्यारहवीं गणित संकाय में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्र हेमंत साव, पिता रूपानंद साव, निवासी बंसुला-डीपा, विकासखंड बसना ने शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

गुरुवार 20 अगस्त को आरंग में छत्तीसगढ़ के क्षेत्र स्तरीय शालेय शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हेमंत साव ने 17 वर्ष बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं जीविका प्रधान ने 14 वर्ष बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं गुरुजनों ने दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करता है।

विद्यालय में खेल शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में सफलता प्राप्त करना विशेष उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि इसमें खिलाड़ी को एकाग्रता, धैर्य, रणनीति और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देना पड़ता है। हेमंत साव और जीविका प्रधान का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मुंगेली में राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बसना क्षेत्र एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें