महासमुंद : भव्य बकला बाबा महोत्सव 24 से 26 अगस्त तक, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दिग्गज लोककलाकारों का आगमन
परंपरा, लोक कला, संस्कृति, और साहित्य का उत्सव बकला बाबा महोत्सव 24,25 एवं 26 अगस्त तक ग्राम भोरिंग में आयोजित की जा रही है। बकला बाबा जी का मंदिर अपने में ही एक ऐतिहासिक एवं क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का केंद्र रहा है जहां इतिहास दोहराए जाएं तो मान्यता यह भी है कि इस मंदिर पर सिरपुर के राजा तिवरदेव जी ने सर्पो (सापों) का जमावड़ा देख इसे आस्था का केंद्र माना। यहां आज भी अनेकों ज़हरीले साँपो का विचरण रहा है पर आज तक किसी को नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं है।
बकला बाबा महोत्सव अनेकों वर्षों से अपनी भव्यता रूप लेती आ रही है। जहां प्रत्येक वर्ष गंगा पूजा, कलश-कांवड़ यात्रा के साथ लोक पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए यह यात्रा बकला बाबा मंदिर परिसर तक पहुंचती है। जिसके बाद पूजन कार्य लगातार तीन दिनों तक चलती रहती है जिसमें शिव जी , माता दुर्गा, की महाआरती के साथ रुद्राभिषेक होती है।
इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाती है जिसमें इस वर्ष महोत्सव के द्वितीय दिवस पर 25 अगस्त को पूजा नेताम द्वारा लोक मय राम की प्रस्तुति एवं लोक भजन गायिका द्रोपति साहू जी की प्रस्तुति और मुख्य आयोजन पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दिग्गज कलाकार पंडित विवेक शर्मा जी की प्रस्तुति होगी। साथ ही महोत्सव के तृतीय दिवस को स्वरात्मिका म्यूजिकल ग्रुप महासमुंद की प्रस्तुति एवं लोक भजन गायक मनेश्वर ध्रुव, लोक भजन गायिका महक रात्रे एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक छालीहुड अभिनेता अनुराग शर्मा जी की प्रस्तुति होगी।
महोत्सव के दौरान जिले के होनहार छात्र छात्राओं का सम्मान होता हैं जिसमें महोत्सव ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष नाम आमंत्रित करते हैं जिनमें इस वर्ष बकला बाबा सम्मान विजेता हैं दुर्गेश्वरी साहू (खेल), गीतांजलि साहू(खेल), केशरी साहू (खेल) शालिनी मानिकपुरी (खेल) मनीष ढीढी (खेल), खोमन साहू ( खेल ) सृष्टि साहू ( शिक्षा) दिनेश कुमार साहू (पर्यावरण संरक्षण) तन्नू साहू (साहित्य) दीपशिखा साहू (साहित्य) इन सभी विजेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य कर गौरव प्राप्त किया है। आयोजन के दौरान माननीय अतिथियों द्वारा यह सम्मान उनको दिया जाना है। आयोजक ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन महोत्सव की तैयारी में लग चुके है। जानकारी दिनेश कुमार साहू आयोजक ट्रस्ट सचिव मीडिया प्रभारी द्वारा सादर प्रेषित।