महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में सावन के अंतिम सोमवा... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ विशेष आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आर.के. तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सावन माह की पवित्रता और भगवान शिव के प्रति आस्था को अभिव्यक्त करते हुए नर्सरी, केजी-I, केजी-II एवं कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान शिव, माता पार्वती एवं कांवड़ियों की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं मनोहारी बना दिया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से बच्चों ने सावन माह की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सावन के अंतिम सोमवार को विशेष एवं यादगार बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के कल्चरल कप्तान एवं सभी प्रभारी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों एवं भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का संदेश देते हुए सावन माह की पावन भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें