ब्रह्मचारी गिरीश जी के जन्मदिवस पर सामूहिक सुंदरकांड एवं हनु... - CG Sandesh

ब्रह्मचारी गिरीश जी के जन्मदिवस पर सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ महर्षि विद्या मंदिरI

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में महर्षि महेश योगी के प्रमुख शिष्य एवं महर्षि विद्या मंदिर स्कूल्स समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश चंद्र वर्मा जी (ब्रह्मचारी गिरीश जी) का जन्मदिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार साहू ने ब्रह्मचारी गिरीश जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों से अवगत कराते हुए उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने ब्रह्मचारी गिरीश जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इसके पश्चात विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जन्मदिवस गीत प्रस्तुत कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इसके उपरांत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया। सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के भक्तिमय पाठ से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, गुरु-परंपरा तथा समाजसेवा के महत्व से परिचित कराया गया। विद्यालय परिवार ने ब्रह्मचारी गिरीश जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके प्रेरणादायी कार्यों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगलकामना एवं प्रार्थना के साथ हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें