सरायपाली : शिक्षक के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली मे न्योता भोज और बच्चों को टाई बेल्ट वितरण
पी एम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल , बीआरसीसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक घनश्याम दास जी के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर के जन्मदिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को नेवता भोज और टाई बेल्ट वितरित किया गया ।
छोटे बच्चों के साथ लगाव ,अपनापन, और अपने बचपन की यादों के साथ शाला को अपने परिवार मानते हुए स्कूल के बच्चों, शिक्षकों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रसोईया को जन्मदिवस पर केला , मिक्सर, मिटा और समोसा न्योता भोज के रूप में दिया गया दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को टाई और बेल्ट भी वितरित किया गया ।बच्चों ने बड़े आनंद के न्योता भोज का लाभ उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए और बच्चों ने न्योता भोज देने के लिए धन्यवाद दिया।
विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा ,की न्योता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है, इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास ,में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, संजुला चौहान नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान,स्वीपर श्रवण कुमार सागर की उपस्थिति रही।