महासमुंद : कलेक्टर बंगले के सामने भाजपा नेता अशवंत तुषार साह... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर बंगले के सामने भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू को काले बिच्छू ने मारा डंक, जिला अस्पताल में उपचार जारी

शहर के वीआईपी इलाके में सोमवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। कलेक्टर बंगले के सामने रात करीब 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशवंत तुषार साहू के दाहिने पैर के अंगूठे में एक जहरीले काले बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगते ही असहनीय दर्द के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद सजगता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की टीम ने बिना वक्त गंवाए उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। जहर के असर को रोकने और दर्द से राहत देने के लिए डॉक्टरों द्वारा उनके पैर के अंगूठे और कमर में विशेष इंजेक्शन लगाए गए।चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के कारण भाजपा नेता की स्थिति अब खतरे से बाहर और पूरी तरह स्थिर है। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वर्तमान में तुषार साहू कलेक्टर बंगले के समीप स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें