बसना : बिजली के खम्बे में बांधकर मारपीट, टंगिया से फोड़ा सिर,... - CG Sandesh

बसना : बिजली के खम्बे में बांधकर मारपीट, टंगिया से फोड़ा सिर, पाँच पर मामला दर्ज.

भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में एक व्यक्ति के साथ पांच लोगों ने बिजली के खम्बे में बांधकर उसके साथ मारपीट की और टंगिया से उसका सिर फोड़ दिया.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरेकेला निवासी हितलाल निषाद 25 अगस्त 2026 को सुबह 7:00 बजे जुनाडीह तरेकेला गया था, जहाँ से वापस घर करीबन 09:30 बजे सुबह आया उसकी पत्नी घर के सामने रो रही थी.

पत्नी को रोता देख हितलाल ने जब पुछा तो वह रोते हुए बतायी कि उसके लड़का युधिष्ठिर को विजय शेष, रामलाल शेष, श्यामलाल शेष, योगी उर्फ निलेश शेष और भोजराम शेष सभी लोग एक साथ मिलकर रस्सी से बिजली पोल मे बांधकर टंगिया एवं हाथ मुक्का से एक राय होकर आज तुमको जान से खत्म कर देगे हमारे परिवार के महिला पर गलत नजर रखते हो कहने लगे.

महिला ने अपने पति को बताया कि विजय अपने हाथ में रखे टंगिया से युधिष्ठिर के सिर मे वार किया है एवं रामलाल, श्यामलाल, भोजराम, तथा निलेश सभी लोग युधिष्ठिर को पकड़कर रस्सी से बिजली पोल मे बांध कर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये.

जब महिला ने सभी लोग को क्यो बांधकर मेरे लड़के को मारपीट किये हो पुछा तो ये सभी महिला को भी धमकी दे रहे थे तब महिला ने डायल 112 को फोन कर घटना के बारे मे बताया.

इसके कुछ देर बाद महिला ने डायल 112 के साथ युधिष्ठिर को शासकीय अस्तपताल बसना में भर्ती करने के बाद भंवरपुर चौकी में अपने पति के साथ रिपोर्ट करते हुए बताई की, घटना को उसकी पत्नी राधा बाई निषाद, बहु पुष्षा निषाद एवं अन्य लोग देखे एवं सुने है.

मारपीट करने से उसके लड़के युधिष्ठिर के सिर मे चोट आकर खुन निकला है एवं बदन के कई हिस्सो मे चोटे आयी है. महिला ने बताया कि जिस रस्सी से उसके लड़के को बांधे थे उसे निकाल कर वह अपने घर मे रखी है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय शेष, रामलाल शेष, श्‍यामलाल शेष, योगी उर्फ निलेश शेष और  भोजराम शेष के खिलाफ अपराध धारा 109(1)-BNS, 191(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें