बसना : शराब पीकर पत्नी और बेटी से मारपीट, आरोपी पति पर मामला... - CG Sandesh

बसना : शराब पीकर पत्नी और बेटी से मारपीट, आरोपी पति पर मामला दर्ज.

छत्तीसगढ़ में जहाँ एक तरफ बढ़ती महंगाई में भी मात्र 1000 रुपये के महतारी वंदन योजना से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, तो वहीँ शराब के चलते अपने पति के अहिंसा की शिकार हो रही है.  

मामला बसना थाना के ग्राम इंदरपुर का है, जहाँ एक पति आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी एवं बच्चो से मारपीट एवं वाद विवाद करते रहता है. इसी तरह वह 23 अगस्त 2026 को भी सुबह करीब 08:00 प्रार्थिया संतोषी अजगल्‍ले का पति अभिमन्‍यु अजगल्‍ले शराब के नशे में आकर छोटी-छोटी घरेलू बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते डंडा एवं हाथ मुक्का से अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया.

मारपीट की घटना के दौरान जब बीच बचाव करने उनकी बेटी पिंकी अजगल्लेड आई तो उसके साथ भी मारपीट किया गया. महिला ने बताया कि उसके पति के द्वारा डंडा से मारपीट करने से उसके बांये हाथ, दोनों पैर में दर्द हो रहा है तथा उसकी बेटी की बांये हाथ एवं बांये पैर में चोट आया है. इस घटना को गांव के बडकू, एवं गांव के अन्य लोग देखे सुने है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति अभिमन्‍यु अजगल्‍ले के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें