बसना : सीएमएचओ ऑफिस के लेखा प्रबंधक की कार दुर्घटना में क्षत... - CG Sandesh

बसना : सीएमएचओ ऑफिस के लेखा प्रबंधक की कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त

बसना थाना क्षेत्र के NH 53 रोड ग्राम छांदनपुर पेट्रोल पंप के पास सीएमएचओ ऑफिस के लेखा प्रबंधक की कार को अन्य कार चालक ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीएमएचओ ऑफिस सारंगढ के जिला लेखा प्रबंधक मनोज साह 25 अगस्त 2026 को अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने गृह ग्राम बोरिद जाने अपने क्रेटा कार क्रमांक CG04PY1583 से सारंगढ से बसना होते गांव जा रहे थे.

इसी दौरान लगभग रात्रि 08:30 बजे NH 53 रोड ग्राम छांदनपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक ईको कार क्रमांक CG04QE4143 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाते मनोज की कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मनोज की कार के पीछले हिस्से दाहिने तरफ की लाईट डिक्की एवं टायर क्षतिग्रस्त हो गई.

इस घटना में प्रकार की जानमाल की हानि नही हुई है, बताया गया कि कार क्रेटा क्र CG04PY1583 की क्षति ईको कार क्र CG04QE4143 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारने से हुई है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने ईको कार क्रमांक CG04QE4143 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें