सरायपाली केन्द्रीय विद्यालय के पीछे से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली केन्द्रीय विद्यालय के पीछे से अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बालसी से करीब 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति केन्द्रीय विद्यालय के पीछे खजूर पेड़ के नीचे ग्राम बालसी में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.

सूचना पर पुलिस ने केन्द्रीय विद्यालय के पीछे खजूर पेड़ के नीचे ग्राम बालसी में जाकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसका नाम विक्रम रात्रे पिता हेमलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष, बालसी थाना सरायपाली का रहने वाला बताया है.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमत 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी विक्रम रात्रे पिता हेमलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें