रजिस्ट्रार कार्यालय सरायपाली में भूमि विक्रय करने आई बहनों स... - CG Sandesh

रजिस्ट्रार कार्यालय सरायपाली में भूमि विक्रय करने आई बहनों से मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत रजिस्ट्रार कार्यालय सरायपाली में भूमि विक्रय करने आई बहनों से मारपीट की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम रिसीकेला निवासी सियाबाई डडसेना ने बताया कि ग्राम रिसीकेला में उसके नाम से कृषि भूमि खसरा नंबर 604/4 रकबा, 0.17 हेक्टेयर, तथा उसके बहन उमा बाई के नाम से खसरा नंबर 604/3 रकबा 0.17 हेक्टेयर, कौशल्या बाई के नाम से खसरा नबंबर 604/2 रकबा 0.17 हेक्टेयर भूमि दर्ज है.

जिसे उक्त तीनो बहन बोदापाली निवासी टिकेश्वर पटेल को विक्रय करने 25 अगस्त 2026 को रजिस्ट्रार कार्यालय सरायपाली आये थे, जहाँ दोपहर करीबन 01:30 बजे संतोष डडसेना, छबिलाल डडसेना, चंद्रमणी डडसेना तीनों रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर हमारे जमीन कों क्यों बोच रहे हो कहकर सियाबाई एवं उसकी बहन को गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा.

जिन्हें गाली गलौच करने से मना किया तो तीनों व्यक्तियों ने सियाबाई को एवं उसकी बहन उमा बाई को जान से मारने की धमकी देकर लाठी, हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट करने से उमा बाई के दाये कोहनी कमर में खरोच आकर दर्द हो रहा है. मारपीट को प्राणनाथ साहू एवं धर्नुजय यादव के द्वारा बीच बचाव कर छुडाये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतोष डडसेना, छबिलाल डडसेना और चंद्रमणी डडसेना के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें