महासमुंद : दो आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब का मामला दर्ज, एक ... - CG Sandesh

महासमुंद : दो आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार दुसरे की तलाश जारी.

महासमुंद पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर दो आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब का मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति देशी शराब भ‌ट्ठी सितली नाला महासमुंद से अधिक मात्रा में मोटर सायकल से शराब लेकर महासमुंद से भलेसर रोड की ओर जाने वाला है.

सूचना पर पुलिस ने भलेसर रोड श्मशान घाट के आगे नहर नाली के पास पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति जो मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर बिना नबंर में आ रहा था, तथा अपने सामने एक रंगीन प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था. जिसे पुलिस ने रोका एवं पूछताछ करने पर शराब रखना बताया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरसिंग यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 छिपियापारा महासमुंद,  का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे में रखे रंगीन प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी अंदर 36 पौवा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 एम.एल. भरी हुई जुमला शराब 6480 एम.एल. कीमती 2880/- रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर बिना नबंर चेचिस नबंर MBLHAIN126NHF15258 इंजन नबंर HA11EHE46495 कीमती 20,000 रू. कुल जुमला कीमती 22,880 रू. को जप्त कर कब्जा में लिया.

आरोपी नरसिंग यादव ने बताया कि अरूण हियाल महासमुंद द्वारा मोटर सायकल और 3,000 रूपये शराब खरीदी कर उसे बेचने के लिए पैसा दिया, उसी पैसा से सितली नाला देशी शराब भट्टी से खरीद कर उसे बिक्री करने के लिए भलेसर रोड लेकर जा रहा था.  नरसिंग यादव ने बताया कि शराब बिक्री करने पर उसे अरूण हियाल मजदूरी देता है.

मामले में आरोपी नरसिंग यादव का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एवं फरार आरोपी अरूण हियाल की तलाश जारी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें