सरायपाली : दो मामलों में अवैध शराब के खिलाफ मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : दो मामलों में अवैध शराब के खिलाफ मामला दर्ज.

सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दो मामलों में अवैध शराब के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2026 को पुलिस ने घड़घड़ीमुड़ा तालाब जाने का रास्ता ग्राम, बालसी से आरोपिया पद्मावती रात्रे पति संजय कुमार रात्रे उम्र 32 साल, निवासी बालसी थाना सरायपाली के कब्जे से 16 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 3200 रूपये जप्त कर आरोपिया पद्मावती रात्रे पति संजय कुमार रात्रे उम्र 32 साल, को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आब. एक्ट पंजीबद्ध किया.

इसी तरह 28 अगस्त 2026 को नवरंगपुर धान मंडी के पास आरोपी दुर्योधन बरिहा पिता निरंजन बरिहा उम्र 58 साल, निवासी दर्राभाठा थाना सरायपाली के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी देशी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें