सतपथी परिवार की 75वीं गांधी पद यात्रा 26 से - CG Sandesh

सतपथी परिवार की 75वीं गांधी पद यात्रा 26 से

सरायपाली. गांधी जी के ग्राम सुराज एवं पंचायत राज के महत्व तथा जन सामान्य को कर्तव्य, अधिकारों एवं दायित्वों से अवगत कराने के उद्देश्य से 75वीं वार्षिक गांधी पद यात्रा का शुभारंभ आगामी 26 सितम्बर से किया जा रहा है.

सन 1945 से ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ तिरंगा झण्डा लेकर आजादी का शंखनाद करने वाले आंचलिक पदयात्रा के प्रणेता पं. जयदेव सतपथी एवं पं. लक्ष्मण सतपथी द्वारा संचालित गांधी पद यात्रा का शुभारंभ 26 सितम्बर से युवा समाज सेवी विद्याभूषण सतपथी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किया जाएगा.  पं. जयदेव सतपथी बसना विधानसभा के पहले विधायक भी रहें है, जिनके नाम पर बसना में शासकीय महाविद्यालय का नाम रखा गया है.

तोषगांव से प्रभातफेरी व गांधी जयकार से यात्रा का शुभारंभ होगा. 27 को जयनगर में स्वच्छता अभियान, 28 को भगतदेवरी में गांधीवाद पर चर्चा, 29 को मोहका में जन जागरण जागृति संदेश, 30 को पाटसेन्द्री में नागरिक अधिकारी और कर्तव्य पर व्याख्यान, 1 अक्टूबर को पथरला में पं. जयदेव स्मृति के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का पूजन एवं सम्मान तथा 2 अक्टूबर को पुनरू हाई स्कूल मैदान तोषगांव में गांधी सभा के साथ पद यात्रा के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें