तुमगांव : 11 केव्ही विघुत लाईन का काम को बंद करने कहकर साईट इंजीनीयर से मारपीट.
11 केव्ही विघुत लाईन बेलटुकरी फीटर का लाईन विस्तार का कार्य करते समय साईट इंजीनीयर को काम को बंद करने कहकर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
AK इंफ्रा प्रोजेक्टस के सिनियर साईट इंजीनियर शुभम मिश्रा ने बताया कि 03 अगस्त 2026 को ग्राम अमावश थाना तुमगांव जिला महासमंद में RDSS योजना के तहत 11 केव्ही विघुत लाईन बेलटुकरी फीटर का लाईन विस्तार का कार्य किया जा रहा था.
इसी दौरान दोपहर करीबन 01:00 बजे ग्राम अमावश के योगेन्द्र जेन्ड्रे उर्फ यमराज शराब के नशे में आया और साईट इंजीनीयर अर्जुन वर्मा से काम को बंद करने कहकर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा.
इस घटना को देखकर शुभम वहां गया और अर्जुन वर्मा को बचाने के लिए उससे छुडाकर अर्जुन वर्मा को जाने के लिए बोला तो उसके बाद जगत टंडन आया और मां बहन की गाली गलौच कर काम को बंद करने के लिए बोला जिसके बाद शुभम बिरकोनी JE को फोन कर रहा था तो तभी अचानक योगेन्द्र जेन्ड्र आया और शुभम के मोबाईल Samsung S23 ultra को छीन कर रोड पर पटक दिया और शुभम का कालर पकड कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया.
शुभम ने बताया कि उसका मोबाईल Samsung S23 ultra जिसकी कीमत लगभग 75000 रूपये है का आर्थिक नुकसान हुआ है एवं मोबाईन पुरी तरह छतीग्रस्त हो गया है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी योगेन्द्र जेन्ड्रे तथा जगत टंडन के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 324(4)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.