सिंघोड़ा : दुकान में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल मिल... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : दुकान में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत बिना सुरक्षा प्रबंध के एक दुकान में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सिंघोड़ा का रामेश्वर मिरी अपने दुकान में अवैध रुप से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल को बिना सुरक्षा प्रबंध के रखा है.

जिसकी सुचना मिलने पर पुलिस मुखबीर के बताये अनुसार स्थान रामेश्वर मिरी के दुकान ग्राम सिंघोडा चौक पहुंचा तो दुकान में एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामेश्वर मिरी पिता सुदाम मिरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम व थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.

जिसके बाद उसके दुकान का तलाशी लेने पर दुकान में एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली क्षमता जरिकेन में 20 लीटर डीजल भरी हुई, एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली क्षमता जरिकेन में 20 लीटर डीजल भरी हुई, एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली क्षमता पानी की जार में 20 लीटर डीजल भरी हुई, कुल जुमला 60 लीटर डीजल ज्वलनशील पदार्थ कीमती 6000 रूपयें अवैध रुप से रखे मिला जिसे बरामद किया गया.

बताया गया कि आरोपी द्वारा जिस स्थान में ज्वलनशील पदार्थ डीजल रखा गया था वहां पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था न ही सीज फायर के उपकरण रखा गया था.

आरोपी रामेश्वर मिरी ने बताया कि उसका दुकान NH 53 रोड किनारे स्थित है, तथा वह रोड में चलने वाले ट्रक ड्राइवरों से कम कीमत में डीजल खरीद कर रखता हूँ जिसे दूसरे ट्रक ड्राइवरों को अधिक दाम में बेच देता है. रामेश्वर मिरी ने बताया कि वह डीजल खरीदे गये एवं बेचे गये ट्रक एवं ड्राइवरों को जानता पहचानता नहीं है.

इस मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 287 BNS, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें