बसना : पुलिस को देखकर गाड़ी जंगल में छोड़कर भागा आरोपी, नाबालि... - CG Sandesh

बसना : पुलिस को देखकर गाड़ी जंगल में छोड़कर भागा आरोपी, नाबालिग हुआ गिरफ्तार, 6 किलो गांजा जप्त

बसना पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर पलसापाली बेरियर में 6 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है.

मिली जानकरी के अनुसार आरोपी स्कूटी के माध्यम से ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे जिन्हें पुलिस ने शाम करीब 6:38 बजे पदमपुर रोड ग्राम पलसापाली बेरियर के पास रोकने के लिये हाथ से ईशार कर संकेत दिया गया जो पुलिस को देखकर पीछे मुडकर भागने लगे.

जिसमे चालक जंगल का फायदा उठाकर कर स्कुटी खड़ा कर भाग गया, वहीँ स्कुटी के पीछे बैठे व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया, जो कि 16 वर्षीय नाबालिग ओडिशा का होना बताया.

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो आरोपी के स्कुटी के बीच मे पैरदान के पास खाली जगह के पास बोरी के अंदर गांजा करीब 6 किलोग्राम पाया गया.

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि रोशन मांझी ग्राम चारभाठा थाना पौसरा जिला बैद्ध ओडिशा के साथ वह बलांगीर ओडिसा से गांजा स्कुटी में लेकर आ रहा था. इसी दौरान छत्तीसगढ बार्डर ग्राम पलसापाली बैरियर के पास पुलिस को देख कर स्कुटी चालक रोशन मांझी ने जंगल के पास स्कूटी खड़ा कर जंगल तरफ भाग गया, तथा पुलिस ने नालाबिग युवक को पकड़ लिया.

पुलिस ने मामले में एक प्लास्टिक बोरी में बोरी सहित 6.40 किग्रा शुद्ध गांजा 6.00 किग्रा मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमती 3,00,000 रूपये, स्कु‍टी एक्टीवा काला कलर का क्रमाक OD 03 -AE -8907 कीमती 80000 रूपये, एक नग स्क्रीन टच मोबाईल विवो कंपनी का कीमती 10000 रूपये, कुल 3,90,000 रूपये की संपति जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 20 (b) NDPS एक्ट पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें