बसना : डिजायर कार से 6 लाख का गांजा जप्त - CG Sandesh

बसना : डिजायर कार से 6 लाख का गांजा जप्त

बसना पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बैरियर में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी, इसी दौरान वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक CG 08 BF 7700 में कुछ व्यक्ति अवैध गांजा परिवहन करते हुए आ रहे हैं.

जिसपर पुलिस ने चेक पोस्ट पर पुलिस टीम को अलर्ट किया गया, जहाँ पर थोड़ी ही देर बाद आई उक्त संदिग्ध डिजायर कार को रोककर चेक किया गया. कार में तीन व्यक्ति सवार मिले, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना निवास राजनांदगांव का होना बताया.

वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसमें 12.260 किलो गांजा भरा हुआ मिला. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के पदमपुर जोगीमुड़ा से यह गांजा खरीदकर राजनांदगांव ले जा रहे थे.

मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की गई है.

आरोपीगण-

01- खिलेश मंडावी पिता लीला राम (उम्र 29 साल), सा. दुर्गा चौक मनोहर पान ठेला राजनादगांव।

02- अजय मार्कण्डेय पिता कृष्ण मार्कण्डेय (उम्र 26 साल), सा. मलाईडाबरी हाल सा. तुलसीपुर थाना सिटी कोतवाली राजनादगांव।

03- प्रेम दास मानिकपुरी पिता कमलेश दास मानिकपुरी (उम्र 19 साल), सा. रानीसागर थाना बसंतपुर, राजनादगांव।

जप्त संपत्ति-

01- 12.260 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 6,00,000 रूपये)।

02- एक डिजायर वाहन (कीमती लगभग 5,00,000 रूपये)।

03- 04 नग मोबाईल (कीमती लगभग 40,000 रूपये)।

जप्त संपत्ति की कुल कीमत 11 लाख 40 हजार रूपये।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें