महासमुंद : 24 लीटर महुआ शराब जप्त, दो गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब के दो मामले के कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब 24 लीटर महुआ शराब जप्त की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि घासू मेहर नामक व्यक्ति अपने घर वार्ड नं0 11 नयापारा महासमुंद में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है, सूचना पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान घासू मेहर का घर वार्ड नं0 11 नयापारा महासमुंद पहुंचकर तलाशी ली, जहाँ संदेही घांसु मेहर के घर का तलाशी लेने पर मकान से लगा झोपडी अंदर तीन पीले रंग के 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में हांथ भट्टी महुआ शराब रखे मिला. तीन पीले रंग के 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 05-05- लीटर भरी हुई हांथ भट्टी महुआ शराब जुमला 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त कर आरोपी घांसु मेहर का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
इसी तरह मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड नं0 11 नयापारा महासमुंद के नरसिंग मेहर नामक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब छुपाकर रखा है, सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी नरसिंग मेहर पिता स्व. भानु मेहर उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं0 11 नयापारा महासमुंद के कब्जे से दो पीले रंग के 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में एक में 04 लीटर एवं एक में 05 लीटर भरी हुई हांथ भट्टी महुआ शराब जुमला 09 लीटर महुआ शराब कीमती 1800 रूपये जप्ती कर आरोपी का कृत्यं आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का अपराध पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.