महासमुंद : कार चालक को हार्न बजाने पर गाली गौच कर मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : कार चालक को हार्न बजाने पर गाली गौच कर मारपीट.

महासमुंद के मछली मार्केट नयापारा में एक कार चालक को हार्न बजाने पर उसके साथ गाली गौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड 11 दलदली रोड नयापारा महासमुंद निवासी तेजराम पाल ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को वह अपनी पत्नी मीनू पाल एवं बच्चे मेहुल पाल, आदर्श पाल एवं भतीजा रोहन पाणीग्रही के साथ अपने कार क्रं0 CG 06 GZ 4896 से मंदिर गये थे. जहाँ से वापस अपने घर आते समय शाम करीब 06:00 बजे रोहित पटेल के घर के पास मछली मार्केट नयापारा पहुंचे तो वहां कुछ लड़के रोड में चल रहे.

जब तेजराम पाल ने हार्न बजाया तो मुहल्ले का समीर पिछे पलट कर तेजपाल के गाड़ी के बोनट को हांथ से मारा और हार्न बजाता है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा. जिसे तेजराम पाल कार से उतर कर गाली गलौच देने से मना किया तो समीर अपने हांथ में रखे ब्लेड से तेजराम पाल को मारने लगा. जिसे तेजराम पाल अपने हांथ से पकड़ लिया. इसके बाद समीर का भाई कबीर पीछे से आकर तेजराम पाल को हांथ मुक्का एवं ब्लेड से मारपीट करने लगा.

तेजराम पाल ने बताया कि दोनो भाई मिलकर उसे हांथ मुक्का एवं ब्लेड से मारपीट किये, तथा जान से मार देने की धमकी दिये. समीर ने पास में पडे ईंटा से तेजराम पाल के कार मिरर को मारा है जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया.

तेजराम पाल को मारपीट से दाहिने हांथ की उंगली एवं चेहरा में चोंट लगा है, घटना को तेजराम पाल की पत्नी एवं मेरे बच्चे देखे सुने है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने समीर और कबीर के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें