सरायपाली : मानदेय भुगतान पर उठे सवाल, शिकायत ने खोल दी जांच ... - CG Sandesh

सरायपाली : मानदेय भुगतान पर उठे सवाल, शिकायत ने खोल दी जांच की राह।

सरायपाली। बीईओ कार्यालय सरायपाली में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की उत्तरपुस्तिकाओ के मूल्यांकन मानदेय राशि के भुगतान को लेकर उठी शिकायत अब जांच के घेरे में पहुंच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द के 27 जुलाई के आदेश के बाद केजुवां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय के प्राचार्य सह जांच अधिकारी ने मामले की जांच के लिए संबंधित तात्कालीन बीईओ प्रकाश चन्द्र मांझी को तलब किया है।

जारी पत्र के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने शिक्षा सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में उत्तरपुस्तिका मूल्याकंन के लिए प्राप्त मानदेय राशि को लेकर डीईओ महासमुन्द को शिकायत किया है। जिसकी जांच 03 सितम्बर को बीईओ कार्यालय सरायपाली में रखा गया है। इस मामले में छत्तीसगढ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा भी शिकायत दर्ज कराया है।

सूत्रो के मुताबिक शिक्षको के द्वारा उत्तरपुस्तिकाओ का मूल्यांकन निष्ठापूर्वक, समयबद्व करने के उपरान्त भी उक्त कार्य के एवज में प्रदाय हेतु मानदेय राशि का भुगतान नही हुआ है। जिससे शिक्षको में असंतोष व्याप्त है। विभाग से मानदेय राशि छियानबे हजार पांच सौ बावन रूपये का चेक 28 मार्च 2025 को बीईओ कार्यालय सरायपाली को भेजा गया था।

मामले की जांच से शिक्षा विभाग में मानदेय भुगतान की प्रक्रिया और रिकार्ड और अधिकारी कर्मचारी की भूमिका को लेकर उठे सवालो की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब जांच में दस्तावेजों और वास्तविक भुगतान की स्थिति सामने आने का इंतजार है।‌

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें