पटेवा : चोरी की नियत से अकेली रह रही महिला के घर घुसकर किया घायल, मामला दर्ज
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम सिनोधा में एक अकेली रह रही महिला के घर कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी की नियत से घुसकर उसे घायल कर दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिनोधा निवासी हुमन सिंह गोंड ग्राम सिनोधा में रहने वाली मानबाई ध्रुव पति स्व0 सुपेत सिंह ध्रुव उम्र लगभग 70 साल के खेत में पिछले 06 साल से किसानी का काम करता है.
मानबाई ध्रुव गांव में अपने खुद के मकान में अकेले रहती है, इसलिये घर का कोई सामान वगैरह लाना रहता होता है तो हुमन सिंह को बुला लेती है. हुमन सिंह रोज की तरह 30 अगस्त 2026 को सुबह करीबन 06:00 बजे मानबाई के घर पहुचा, तो सामने का दरवाजा खुला हुआ था.
इसके बाद हुमन सिंह अंदर आंगन में जाकर दीदी कहकर आवाज लगाया मगर अंदर से कोई जवाब नही मिलने पर, परछी के पास से मानबाई ध्रुव के सोने वाले कमरे में झांक कर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, और कमरा का लाईट जल रहा था और कमरे में बिछे खाट में मानबाई पीठ के बल बेहोश अवस्था में पडी हुई थी, जिसके सिर में चोट का निशान दिख रहा था, जिससे खून बहा था.
मानबाई ध्रुव के कमरे के अंदर दो पेटी खुला हुआ था, जिसका पुरा सामान कमरा में फैला हुआ था, ये सब देखकर मानबाई ध्रुव बहुत घबरा गया और तुरंत बाहर जाकर पड़ोस में रहने वाले खिलावन सिंह ध्रुव, अमन सिंह ध्रुव, पवन ध्रुव एवं अन्य लोगो को बुलाया जिसके बाद सब सब लोग मिलकर बेहोश पड़ी मानबाई को ईलाज के लिये एम्बुलेंस के माध्यम से पटेवा अस्पताल भिजवा दिये.
बताया गया कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय में मानबाई ध्रुव के घर में घुसकर पैसा, सामान को लूटने के ईरादे से किसी वस्तु से मारकर मानबाई को चोट पहुचाया है. मानबाई ध्रुव के घर से क्या-क्या सामान गायब हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नही है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 309(6)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.