सिंघोड़ा : कोटवारी जमीन के बटंवारा की बात को लेकर मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत कोटवारी जमीन के बटंवारा की बात को लेकर मारपीट होने से शिकायत दर्ज कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घाटकछार निवासी प्रमिला बेताल में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करती है.
जिसके यहाँ 27 अगस्त 2026 के शाम 7 बजे कोटवारी जमीन की बटंवारा की बात को लेकर अशोक बेताल एवं अरूण बेताल द्वारा एक राय होकर घर के पास आकर घर के दरवाजा को धक्का देकर गाली गलौज करते हुए घर भाग गये तथा घर जाकर अपने घर से ईट पत्थर से फेककर मारने गले जिससे प्रमिला बेताल के छोटे बेटा प्रमोद बेताल के बांए हाथ के कोहनी, बांए पैर के घुटना के पास एवं पेट में चोंट लगा है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक बेताल और अरूण बेताल के विरुद्ध अपराध धारा 115-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें