महासमुंद : झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ... - CG Sandesh

महासमुंद : झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक नमूना संग्रह जारी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में ग्राम झालखम्हरिया में  दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक जांच हेतु नमूना संग्रह की कार्यवाही की जा रही है। 

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन झालखम्हरिया में किया गया है। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार मरीजों को उचित उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में आगे की जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।

इसी क्रम में स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्राम झालखम्हरिया का भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की समझाइश दी।

भ्रमण एवं शिविर के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, सीपीएम राहुल ठाकुर, बीपीएम सुरेंद्र चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

शिविर के आयोजन में ग्राम के सरपंच अनेश्वरी चंद्राकर एवं पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। ग्रामीणों को उनके गांव में ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम जनमन वाहन को भी झालखम्हरिया में तैनात किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जांच संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं तथा चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सलाह एवं आवश्यक जांच में सहयोग करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें