महासमुंद : आटो रिवर्स करते समय महिला को मारी ठोकर - CG Sandesh

महासमुंद : आटो रिवर्स करते समय महिला को मारी ठोकर

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में एक आटो चालक ने आटो रिवर्स करते समय एक महिला को ठोकर मार दिया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं0 6 ग्राम बेमचा निवासी संतोष कुमार चन्द्राकर कक्षा 09 वीं तक पढाई कर कपड़ा सिलाई का काम करतें हैं. जिनकी माता त्रिवेणी बाई चन्द्राकर 28 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:30 बजे गांव के राजू यादव के घर के सामने चौरा में बैठी थी.

इसी दौरान माल वाहक आटो क्रमांक CG 04 RA 8995 के चालक दुर्गेश साहू पिता चुम्मन लाल साहू निवासी बेमचा ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रिवर्स कर पिछे चौरा में बैठी त्रिवेणी बाई चन्द्राकर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

एक्सीडेंट से त्रिवेणी के मां के कमर एवं दाहिना पैर में चोंट लगा, जिसे डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल लेकर गये जहां उचित ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर में चेक कराकर वापस सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया. घटना को वहां उपस्थित सीमा चन्द्राकर एवं जोहन यादव देखे हैं.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश साहू आटो क्रं0 CG 04 RA 8995 के चालक पर धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें