सिंघोड़ा : 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।
इसी दरमियान थाना सिंघोड़ा को पुलिस मुखबीर से सूचना मिली की एक हुण्डई कार (CG13 UB 7951) जिसमें दो व्यक्ति गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। सूचना पर एनएच 53, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट(रेहटीखोल) पर तैनात जवानों को एलर्ट किया करते हुए वाहनों की गहन जाॅंच की जा रही थी तभी ज्ञात सूचना अनुसार एक कार (क्रमांक CG13 UB 7951) सामने से आयी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
संदिग्ध कार को रोक कर सवार व्यक्तियों से नाम पता व गंतव्य की जानकारी लेने पर कार चालक ने अपना नाम विनोद कुमार सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उम्र 31 साल निवासी माधवपुर थाना फतेहगढ थाना जिला नयागढ ( ओडिशा ) एवं दुसरे व्यक्ति का नाम गयाधर दडेई पिता लिंगराज दडेई उम्र 41 साल निवासी पत्थरचकडा थाना फतेहगढ ( ओडिशा ) का निवासी होना बताया। पूछताछ पर संदेहियों ने अपने कार के डिक्की में गांजा होना बताया। जिसे वे भुनेश्वर (ओडिशा) से रायपुर (छ.ग.) ले जाना बताया।
आरोपीगण के कब्जे से कार के डिक्की में एक बोरी में 35 किलोग्राम (किमती 17,50,000 रुपये), 02 नग मोबाईल (किमती 5500 रूपये) एवं एक हुण्डई कार (CG13 UB 7951, किमती 3,00,000 रूपये), जुमला किमती 20,55,500 रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अप.क्र.103/26 दर्ज कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- विनोद कुमार सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उम्र 31 साल पता माधवपुर थाना फतेहगढ जिला नयागढ (उडीसा)।
02- गयाधर दडेई पिता लिंगराज दडेई उम्र 41 साल निवासी पत्थरचकडा थाना फतेहगढ (उडीसा)।
जप्त सम्पत्ती-
01- 35 किलो गांजा किमती 17,50,000 रुपये।
02- 02 नग मोबाईल किमती 5,500 रूपये।
03- एक कार किमती 3,00,000 रूपये।
जुमला जप्त सम्पत्ती किमती 20 लाख, 55 हजार 500 रूपये।