सिंघोड़ा : नाकाबंदी कर करीब 18 किलोग्राम गांजा जप्त, दो गिरफ्... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : नाकाबंदी कर करीब 18 किलोग्राम गांजा जप्त, दो गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस ने NH53 रोड रेहटीखोल में नाकाबंदी कर करीब 18 किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत करीब 9,00,000 रूपयें बताई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक CG04RB3286 एवं जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक OD15AG0972 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है.

सूचना पर पुलिस ने NH53 रोड रेहटीखोल पहुंचकर नाकाबंदी किया, कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक ग्रे स्काई कलर का जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक OD15AG0972 आई जिसे रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक कुमार साहनी पिता जंगली साहनी उम्र 31 साल निवासी नया टोला भांडवा थाना जादूपुर जिला गोपालगंज (बिहार) का रहने वाला बताया.

पुलिस को उक्त व्यक्ति पर संदेह होने से पुछताछ किया तो बताया कि पीछे एक गहरा ग्रे काला कलर के जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक CG04RB3286 आ रही है, जिसमें गांजा रखा है मै उक्त जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक CG04RB3286 के चालक द्वारा पायलेटिंग करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ बार्डर तक छोडने कहने पर मै बार्डर तक छोडने आया हुं.

उसी समय एक गहरा ग्रे काला कलर के जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक CG04RB3286 आई जिसे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम विशाल साह पिता इन्द्रजीत साह उम्र 23 निवासी चुरामन पटटी नयाटोला थाना नौतन जिला पश्चिम चम्पारण बेतिया (बिहार), का रहने वाला बताया जो दो दिन पूर्व गांजा लेने ओडिशा आया था और गांजा को दीपक कुमार साहनी से खरीदकर स्वंय के बिक्री के लिए पंजाब ले जा रहा था.

जुपीटर टीव्हीएस क्रमांक CG04RB3286 की तालाशी लेने पर बीच में सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में दो पैकेट एवं डिक्की में एक पैकेट जो भुरा रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ कुल तौल करने पर पत्येक पैकेट में 6-6 किलोग्राम नमीयुक्त मदाक पदार्थ गांजा कुल 18 किलोग्राम किमती 900000 रूपयें को बरामद कर धारा - 20(B)(ii)(B),29(1) नारकोटिक एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें