बलौदा : दो पक्षों के बीच गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट
बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम मुड़पहार में तालाब किनारे दो पक्षों के बीच गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रफुल्ल साहू, ललित साहू. प्रदीप साहू पिता ताराचंद साहू ग्राम मुड़पहार थाना बलौदा 31 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे घर के पीछे सोसायटी मार्ग में खेत से आते समय उनका रास्ता रोककर तीनो भाइयो के साथ परेश साहू निवासी सेमलिया, राकेश साहू पिता अलेख साहू, पंचानंद साहू, बृजेश साहू, सुरेन्द्र साहू उर्फ बाबा, अभिजीत साहू उर्फ गुड्डा निवासी मुड़पहार और अन्य लोगो के द्वारा रंजिश और द्वेषवश जान से मारने का प्रयाश कर गला दबा कर लात घूंसा एवं किसी कठोर बस्तु से मारने के कारण प्रफुल्ल साहू के सिर के बाएं आँख के ऊपर अंधरोनी चोट लगी है.
इस दौरान मारपीट की गयी एवं सामूहिक बलवा की गई. जिससे गले. सिर, छाती में चोट लगी है एवं बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है एवं ललित और प्रदीप साहू को गले में चोट लगने के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
बताया गया इसके पूर्व 30 अगस्त .2026 शाम 8 बजे तालाब किनारे राकेश साहू पिता अलेख साहू ने प्रदीप साहू के साथ गाली गलौच और मारपीट की, इसके बाद में सुरेन्द्र साहू. पंचानंद साहू, अभिजीत साहू गुड्डा. सुनील साहू, बृजेश साहू, हरिश साहू के द्वारा मौके में पहुंच कर प्रदीप साहू के साथ धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए.
इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रफुल्ल साहू, ललित साहू. प्रदीप साहू पिता ताराचंद साहू लोग भयभीत हैं एवं उन्हें जान को खतरा है.
अतः महोदय जी से निवेदन है की इन लोगो पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करे। दिनांक - 31.08.2026 हस्ताक्षर अस्पष्ट प्रार्थी प्रदीप साहू पिता ताराचंद साहू ग्राम - मुडपहार थाना बलौदा
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी परेश साहू, राकेश साहू, पंचानंद साहू, बृजेश साहू, सुरेन्द्र साहू ऊर्फ बाबा, अभिजीत साहू ऊर्फ गुड्डा पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
सुनील बरिहा के अनुसार वह ग्राम भुवनेश्वरपुर थाना पाइकमाल जिला बरगढ ओडिशा का निवासी है, मिस्त्री का काम करता है. तथा अपने साथी अमित और यशवंत के साथ जगन्नाथ मंदिर निर्माण हेतु ग्राम मुंडपहार आया है.
सुनील बरिहा के अनुसार 30 अगस्त 2026 के लगभग शाम 07:30 बजे वह अपने साथी के साथ नदी से नहा धोकर वापस अपने निवास स्थान की ओर आ रहा था कि उसी बीच रास्ता रोककर प्रदीप साहू, ललित साहू और जयप्रकाश साहू मुंडपहार के द्वारा मां बहन की एवं जाति सूचक गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप साहू, ललित साहू और जयप्रकाश साहू के खिलाफ अपराध धारा 3-1(R-S)-SCH, 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.