सरायपाली : सड़क पर गाड़ी खड़े करने पर हुई कार्यवाही - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क पर गाड़ी खड़े करने पर हुई कार्यवाही

सड़क पर ख़तरनाक तरीके से अपने वाहन को खड़े करने पर सरायपाली पुलिस ने आरोपी को 5 हजार रुपये के जमानत पर रिहा कर मामले को मजिस्ट्रेट अदालत में भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र भोई को 26 सितम्बर को दोपहर करीब ढाई बजे फोन से सुचना मिली की सरायपाली जयस्तंभ चौक के पास आम रोड़ में पीकप वाहन क्रमांक CG 06 GH 8589 का चालक ने अपनी वाहन को खतरनाक ढंग से आम रोड पर खड़ी कर दिया है.

सूचना तस्दीक पर पुलिस ने वहां जाकर देखा तो पीकप वाहन क्रमांक CG 06 GH 8589 का चालक अपनी वाहन को आम रोड में खड़ी कर दिया था. जिससे आने जाने में आम नागरिको को साथ- साथ आने जाने वाले वाहन चालको को काफी असुविधा उत्पन्न कर संकटापन्न स्थिति निर्मित कर रहा था.

जिस पर पुलिस ने आरोपी पीकप वाहन क्रमांक CG 06 GH 8589 के चालक हेमसागर कालू पिता गुना कालू उम्र 24 वर्ष जाति केंवट साकिन तोरेसिंहा थाना सरायपाली के कब्जे से पीकप वाहन क्रमांक CG 06 GH 8589 को जप्त किया. और आरोपी को 5 हजार रुपये के जमानत पर रिहा कर मामले को मजिस्ट्रेट अदालत में भेज दिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें