हरदीप सिंह रैना ने पार्षद निधि से मुक्तिधाम में शेड निर्माण ... - CG Sandesh

हरदीप सिंह रैना ने पार्षद निधि से मुक्तिधाम में शेड निर्माण कराए जाने हेतु की अनुशंसा.

नगर पालिका सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना द्वारा अपनी पार्षद निधि से मुक्तिधाम में शेड निर्माण कराए जाने हेतु अनुशंसा की है, पार्षद रैना ने बताया की वार्ड नंबर 7 और 8 के पास मुक्तिधाम में शेड नहीं होने के कारण हिंदू धर्म के अनुयायियों को खुले में शव का दाह संस्कार करना पड़ता है,  ऐसे में खराब मौसम कई बार बहुत मुश्किलें पैदा कर देता है इसी को ध्यान में रखते हो पार्षद निधि से लगभग दो लाख की लागत से मुक्तिधाम के शेड का निर्माण करवाए जाने के अनुसार की गई है और प्रशासन से अनुरोध किया गया है कार्य अतिशीघ्र अविलंब पूर्ण किया जाए.

पार्षद रैना ने बताया की 2014 में पार्षद चुनाव लड़ने के दौरान उनके द्वारा घोषणा पत्र वार्ड 8 के लिए जारी किया गया था जो 10 बिंदुओं पर था. जिनमे सभी 10 बिंदुओं पर 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कार्य किया गया और उन्हें पूर्ण किया गया है.

पार्षद निधि से प्राथमिक शाला शास्त्री नगर का बाउंड्री वॉल, प्राथमिक शाला में छात्र छात्राओं हेतु टेबल बेंच, शास्त्री नगर स्कूल का गेट, वार्ड क्रमांक 8 में तालाब का गहरीकरण, पंचवन मार्ग मोहल्ला सड़क डामरीकरण,  डस्टबिन वितरण,  नालियों का निर्माण,  सीसी रोड का निर्माण,  सार्वजनिक मंच का निर्माण, स्ट्रीट लाइट का विस्तार और ओपन जिम उपकरण लगवाए गए हैं. साथ ही साथ अन्य कार्य भी रुचि के साथ वार्ड की जनता की भलाई के लिए करवाए गए हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें