बकायादारों नहीं दी राशि तो विभाग ने काट दी पुरे गाँव की बिजली.
सरायपाली के विद्युत केंद्र द्वारा लगातार बकाया वालो से राशि वसूली की जा रही है, जानकारी के अनुसार सरायपाली डिवीजन के अंतर्गत 1लाख 15 हजार 470 उपभोक्ता आते हैं, जिनका 77 करोड़ 87 लाख रूपए का बिजली बकाया है. अब बिजली का भुगतान नहीं करने वालों को इसका खामियाजा पुरे ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग द्वारा पिछले 2 दिनों में 2 गाँव की बिजली काट चुके है, जिससे पूरा गाँव अँधेरे में है और उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो चूका है. इसका खामियाजा अब उनको भी उठाना पड़ रहा है जिनका कोई बकाया नहीं है.
जानकारी के अनुसार आज वनांचल क्षेत्र के दो ग्राम पँचायत लोहरिन डीपा और टीपा दोनों गाँव में 2 दिनों लगातार अँधेरा है. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा गाँव का विधुत प्रहाव को बंद कर दिया गया है. दोनों गाँव एक ही ग्राम पंचायत में आते है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहरिन डीपा में 12 और टीपा में 14 लाख रु का बिजली बिल बकाया है जिसका भुगतान नहीं होने के कारण विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए गाँव का लाइट बाधित किया गया है.