राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी कर फंसे मंडल संयोजक, कार्रवाई... - CG Sandesh

राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी कर फंसे मंडल संयोजक, कार्रवाई की मांग

आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल संयोजक अजय माधवन द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध फेसबुक पर  अशोभनीय टिप्पणी करने के संबंध में कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जिला महासमुंद से मांग की गई है. यह मांग संदीप अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस सचिव द्वारा की गई है.  

संदीप अग्रवाल ने बताया है कि राहुल गांधी जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी फेसबुक के अपने निजी अकाउंट से की गई है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर प्रभारी मंत्री एवं विभागीय मंत्री को भी इसकी शिकायत की जाएगी.

वहीं मामले में हरदीप सिंह रैना ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों को राजनीतिक टीका टिप्पणियों से दूर रहना चाहिए और निष्पक्ष होकर अपना कार्य करना चाहिए. ऐसे शासकीय कर्मचारी जो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक अशोभनीय निन्दाजनक टीका टिप्पणी शेयर रहे हैं उन्हें नौकरी छोड़ राजनीति में आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह पर अशोभनीय टिप्पणी को शेयर करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इसकी मांग हम करते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें