टोल प्लाज़ा में अदा करने वाली राशि को लेकर हुआ हंगामा. - CG Sandesh

टोल प्लाज़ा में अदा करने वाली राशि को लेकर हुआ हंगामा.

आज नेशनल हाइवे के टोल प्लाज़ा में अदा करने वाली राशि को लेकर हंगामा हो गया, जानकारी के अनुसार कुछ युवा आज बस के माध्यम से आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे तभी सरायपाली में छुईपाली के पास स्थित टोल प्लाज़ा में राशि को लेकर हंगामा हो गया. जिसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को इस मामले में दखल देना पड़ा.

टोल प्लाज़ा के प्रवीण शर्मा ने बताया कि आज सरायपाली के छुइपाली टोल प्लाजा में एक बस क्रमांक CG 13 AB 5268 आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रही थी और सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे युवकों और टोल कर्मियों के साथ कहासुनी हो गई.

प्रवीण शर्मा ने बताया कि बस कामर्सियल थी और और सम्मेलन में जाने की जानकारी किसी को नहीं थी. उन्होंने कहा कि किसी सम्मेलन भाग लेने के किए जा रहे है तो पहले से इस बात की सुचना देनी चाहिए. टोल प्लाजा में बैठे ऑपरेटरों को इन सब बातों की जानकारी नही होती है. वो नियम के तहत कार्य करते है.

हालाकि नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को फ़ोन करने के बाद बस को छोड़ दिया गया. लेकिन घटना के दौरान टोल प्लाज़ा में किया हुआ हंगामे का फ़ोटो वायरल हो गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें