विधायक किस्मत लाल नंद से मुक्तिधाम में बाउंड्री वाल कार्य करवाने हेतु सौंपा ज्ञापन.
सरायपाली के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद को विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 8 मुक्तिधाम का बाउंड्री वाल कार्य करवाने हेतु ज्ञापन दिया. ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने बताया कि सराईपाली के वार्ड क्रमांक 7 व 8 के आसपास मुक्तिधाम नहीं होने से विपरीत परिस्थितियों में वार्ड वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
सराईपाली मुक्ति धाम की दूरी काफी अधिक है पार्षद रैना ने विधायक सराईपाली श्री किस्मत लाल नंद जी को बताया कि मुक्तिधाम में पार्षद निधि की राशि से शेड का निर्माण करवाने हेतु भी अनुशंसा की गई है ऐसे में अगर विधायक निधि से बाउंड्री वॉल का निर्माण हो जाता है तो मुक्तिधाम साफ सुथरा एवं सुरक्षित रहेगा.
सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद में हरदीप सिंह रैना ज्ञापन को स्वीकार करते हुए विधायक निधि से मुक्तिधाम की बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाए जाने आश्वासन दिया है.
ज्ञापन दिए जाने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वजीत बेहरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तरा पटेल, संतराम पटेल, विजय पटेल, गुरबख्सिस सिंह आहूजा आदि उपस्थित थे.