उत्कृष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित हुए धर्मेन्द्र - CG Sandesh

उत्कृष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित हुए धर्मेन्द्र

सरायपाली. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला महासमुन्द द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2019 का आयोजन डाइट महासमुन्द में किया गया, जिसमें सरायपाली अंचल से शासकीय प्राथमिक शाला सिरबोड़ा में कार्यरत सहायक शिक्षक धर्मेंद्रनाथ राणा को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु दिया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विनोद सेवनलाल चंद्राकर विधायक महासमुन्द सहित दाऊलाल चंद्राकर जिलाध्यक्ष भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संघ महासमुन्द, टेकराम सेन जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, ऐतराम साहू जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संघ जिला महासमुंद, उमेश गिरी गोस्वामी प्रांतीय संगठन मंत्री, बीएल कुर्रे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद , सहायक संचालक शिक्षा हिमांशु भारतीय, श्रीमती एस.चंद्रसेन, मीना पाणिग्राही आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में श्री राणा को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया.

श्री राणा की इस उपलब्धि पर किशोर कुमार रथ वि.खं.अध्यक्ष छ.ग.शिक्षक संघ सरायपाली, चंद्रहास पात्र पूर्व अध्यक्ष छ.ग. शि. संघ बीईओ आई.पी.कश्यप, बीआरसीसी बी. आर.पटेल, संकुल समन्वयक अरुण विशाल, एसएमसी सदस्यगण तथा विद्यालय के शिक्षक महेश साहू, हीरालाल साहू, दिनेश कश्यप, अनीता साहू, क्षिरोद्र चैधरी सहित समस्त शिक्षक साथियों ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें