गढ़फुलझर सब स्टेशन को बसना विधुत मंडल में सम्मलित करने की मांग.
बसना विकासखण्ड के गढ़फुलझर विधुत केंद्र सांकरा में आने के कारण किसानों को अधिक दुरी और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, गढ़फुलझर का विधुत केंद्र सब स्टेशन है जो की विद्युत मंडल सांकरा के अंतर्गत आता है. ग्रामीणों की मांग पर विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह जी ने गढ़फुलझर सब स्टेशन को बसना केन्द्र मे सम्मिलित करने प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को अनुशंसा कर विद्युत अधिकारी महासमुंद से मांग की है.
जिस पर अधिकारी सिदार ने तत्काल इसे पुरा करने का आश्वासन दिया. और बताया कि विधुत केंद्र सब स्टेशन गढ़फुलझर जल्द ही बसना मंडल में शामिल हो जायेगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें