गाँव के 14 लोगों के नाम से फर्जी ऋण पुस्तिका बनवाकर निकाला लोन.
बसना थाना में ग्राम जामजुड़ा के नान्हू साहू अपने गाँव के तीन लोगों पर फर्जी पुस्तिका बनवाकर बैंक से धोखाधड़ी कर ऋण निकालने के लिए शिकायत दर्ज करवाया है.
नान्हू साहू ने बताया है कि उसके ग्राम जामजुड़ा का टीकस लाल साहू ने उसके तथा अन्य कुछ किसानों के नाम पर दर्ज कृषि भूमि की फर्जी ऋण पुस्तिका बनवाकर अपने नाम, अपनी पत्नी अंबिका बाई, अपनी मां अहिल्या बाई के नाम से पंजाब नेशनल बैंक बसना तथा ग्रामीण बैंक भगतदेवरी से ऋण लेकर धोखाधड़ी किया गया है.
नन्हे साहू ने कुल 14 और गाँव के लोगों का नाम बताया है जिनके नाम से धोखाधड़ी किया गया है. जिसमे गांव के कुरसो पिता रेशम लाल साहू, नृपत पिता विशेषर साहू, सीतिया बाई पति उसतराम, भारत, नारद पिता रतन साहू, मोहन लाल पिता गणेश राम साहू, लक्ष्मीप्रसाद पिता हीरा राम राणा, श्यामलाल पिता हीराराम राणा, रामेन्द्री पिता तीलकराम, अशोक पिता कृपाल, रत्नाबाई पति पुष्पनाथ, डोलामणी पिता मालिकराम, चुकचन्द, ड्रायव्हर पिता बोधन के साथ भी उनके नाम पर दर्ज कृषि भूमि को अपने नाम से फर्जी ऋण पुस्तिका बनवाकर टीकस लाल साहू पिता मुकुन्द साहू, अंबिका बाई साहू पति टीकस लाल साहू, अहिल्या बाई पति मुकुन्द साहू, निवासी जामजुड़ा के है. जिनके नाम पर पंजाब नेशनल बैंक से तथा ग्रामीण बैंक भगतदेवरी से लोन लेकर धोखाधड़ी किया है. जिस पर कार्यवाही की मांग की गई है.