102 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

102 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस को कार्यवाही में एक बार फ़िर बहोत बड़ी मात्रा में गांजा तस्कर कर रहे दो आरोपियों को पकड़ने में सफ़लता मिली है.

जानकारी के अनुसार कल सिंघोड़ा पुलिस ने 102 किलो गांजा दो आरोपियों से जप्त किया है. दोनों आरोपियों में यशवंत कुमार मध्यप्रदेश का तथा भरतकुमार छत्तीसगढ़ का है. पुलिस ने बतया है कि यह दोनों ही आरोपी कार के माध्यम से डिक्की में गांजा छुपाकर बरगढ़ से बिलासपुर ले जा रहे थे. पुलिस ने जप्त किये 102 किलो गांजा की कीमत लगभग 5 लाख 10 हजार रुपये बताया है.

इसके आलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से संयुक्त रूप से 02 नग मोबाईल, नगदी रकम 1800 रूपये के साथ परिवहन में युक्त वाहन होण्डाई एसेण्ट कार को जप्त कर आरोपियों के द्वारा 20ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा 20ख नारकोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.  

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अशोक यादव,  आर0 सरोज बारीक, चितरंजन प्रधान, प्रशांत सागर, शोभा वर्मा, सद्दाम सूरज कुर्रे, हिरेन्द्र भार्गे,  म0आर0 प्रियंका ठाकुर, का विशेष योगदान रहा.

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरायपाली श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन पर थाना सिंघोड़ा पुलिस के द्वारा एनएच 53 पर रियाज ढाबा के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें