12 अक्टूबर को बसना के ग्राम गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री का आगमन,... - CG Sandesh

12 अक्टूबर को बसना के ग्राम गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री का आगमन, तैयारी हेतु कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रामचंडी मंदिर का किया अवलोकन.

आगामी 12 अक्टूबर को बसना के समीप ग्राम गढ़फुलझर में कोलता समाज के ईस्ट देवता प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आगमन होगा. जहां वे रामचंडी मंदिर का दर्शन कर पूजा में भाग लेंगे. पश्चात वे आम सभा को भी संबोधित करेंगे.

गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री की सभा व रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम की तैयारी को देखते हुए कोलता समाज के नरेंद्र साहू व अन्य सदस्यों के साथ महासमुन्द जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से रामचंडी मंदिर का सर्वप्रथम दर्शन कर आशीर्वाद लिया व मंदिर निरीक्षण के साथ सभा स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें