ऋण माफी के एवज में रुपये लेने वाले दोषी कर्मचारी को बर्खास्त... - CG Sandesh

ऋण माफी के एवज में रुपये लेने वाले दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग.

पिरदा  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा(चनाट) के कर्मचारियों द्वारा तीन किसानों से ऋण माफी के एवज में 84 हजार रूपए लेने के मामले में जांच की जा चुकी है. अब इस जाँच में दोषी पाए गए कर्मचारी एवं संचालक मंडल को तत्काल भंग कर उन्हें पद से बर्खास्त किए जाने हेतु जिला कलेक्टर महासमुंद, उप पंजीयक महासमुंद, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता मंत्री प्रेम सिंह टेकाम, प्रभारी मंत्री एवं जिले के सभी  विधायक को धर्मेंद्र नायक उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा पत्र लिखा गया.

धर्मेंद्र नायक ने बताया है कि सेवा सहकारी सरकंडा में कर्मचारियों द्वारा की गई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की जांच की जा चुकी है. जिसमें समिति में संलग्न कर्मचारियों को दोषी पाया गया है तथा उक्त कर्मचारियों को संचालक मंडल द्वारा सहयोग किया जा रहा है. जिसके कारण दोषी कर्मचारी को नियमानुसार बर्खास्त कर  संचालक मंडल को भी भंग किए जाने हेतु निवेदन कर तत्काल दोषी कर्मचारियों को दंडित कर बर्खास्त किए जाने एवं संचालक मंडल को भी भंग किए जाने हेतु पत्र के माध्यम से मांग की गई है.


अन्य सम्बंधित खबरें