सहकारी समिति सरकण्डा चनाट के धान खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को ... - CG Sandesh

सहकारी समिति सरकण्डा चनाट के धान खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को बर्खास्त करने हेतु जारी किया नोटिस, संचालक मंडल को दिया गया अंतिम अवसर.

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा चनाट के ऋण माफ़ी के एवज में पैसे लेने वाले मामले में अब कार्यालय उपपंजीयक महासमुंद द्वारा नोटिस जारी कर कर्मचारियों पर कार्यवाही करने हेतु अंतिम अवसर देकर अवगत कराने कहा गया है.  

दरअसल तीन किसानों से ऋण माफ़ी के एवज में 84 हजार रुपये धान खरीदी प्रभारी जितेंद्र पटेल और आपरेटर राकेश पटेल द्वारा पिरदा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा चनाट के कंर्मचारियो लिया गया था जिसकी शिकायत पर जांच सही पाई गई. लेकिन अब तक दोषी कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है.

पत्र में बताया गया है कि कार्यवाही हेतु संचालक मंडल को 25 सितंबर और 4 अक्टूबर को दो बार कार्यवाही करने हेतु आदेश जारी किया जा चूका है. जिसके बाद 10 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को बैठक रखी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई.

जिसके बाद संचालक मंडल को निर्देशित किया गया है कि मामले के दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 31 अक्टूबर तक अवगत करना सुनिश्चित करे. उपरोक्त कार्यवाही करने में असफल रहने की दशा में छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 के धारा 53 ( 1) ख के तहत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा चनाट के संचालक मंडल को जल्द ही भंग करने की कार्यवाही की जाएगी.


अन्य सम्बंधित खबरें