किसान के खेत से सौर उर्जा से संचालित मोटर पंप की हुई चोरी. - CG Sandesh

किसान के खेत से सौर उर्जा से संचालित मोटर पंप की हुई चोरी.

बसना थाना के ग्राम आमापाली के खेत से मोटर चोरी होने की घटना सामने आई है. यह घटना 4 अक्टूबर शाम 6 से 5 अक्टूबर सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है.

पीड़ित किसान सालिकराम बरिहा ने बताया है उसका खेत आमापाली कपसाखुंटा बांध के उपर में लगभग 03 एकड़ का है. जहां उसने अपने खेती किसानी के काम करने के लिए सौर उर्जा से संचालित मोटर पंप लगाया हुआ था. जो कि उसे शासकीय कृषि विभाग से प्राप्त हुआ था.

सालिकराम ने बताया कि 4 अक्टूबर शाम करीबन 6.00 बजे वह मोटर को चालू हालत में चेक कर घर गया था.  उसके अगले दिन सुबह 6.00 बजे जब वहन अपने खेत पहुँचा तो वहां बोरवेल्स से मोटर पम्प, केबल वायर, प्लास्टिक का रस्सा तथा पाइप कुछ भी नहीं है था.

पीड़ित किसान ने बताया है यह सामान कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है. मामले की शिकायत पर  पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 380-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें