शराब दुकान के पास एक भी चखना दुकान दिखाई देने पर होगी कार्यव... - CG Sandesh

शराब दुकान के पास एक भी चखना दुकान दिखाई देने पर होगी कार्यवाही.

बसना के देशी एवं अंग्रेजी शासकीय शराब दुकान के पास संचालित लगभग 30 चखना सेंटर को बंद करने का आदेश थाना प्रभारी ने दिया है. शानिवार को बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव ने सभी चखना सेंटर के संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब दुकान के पास एक भी चखना दुकान नहीं होना चाहिए. जो लोग बात नहीं मानेंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारी वीणा यादव के आदेश के बाद रविवार को शराब दुकान जाने वाले मार्ग के चखना सेंटर बंद दिखे. चखना सेंटर के संचालकों ने बताया कि भट्टी के पास चखना दुकान को तो बंद करा दिया गया, लेकिन सड़क के किनारे स्थित चखना दुकान को बंद नहीं कराया गया है.

सुश्री वीणा यादव के कहा की मेरे बसना थाना आने के बाद पहले से ही शराब भट्ठी के आस-पास का चखना सेंटरों को बंद करवा दिया गया था. लेकिन सड़क किनारे कुछ चखना सेंटर वाले शराब पिलाने का भी व्यवस्था करते थे जिसके बाद नियमानुसार कार्यवाही कर उन्हें जेल भी भेजा गया था.

थाना प्रभारी ने कहा की चखना सेंटर संचालक कई बार मिलने का भी प्रयास किए और आग्रह किए की चखना सेंटर खोलने दिया जाए. लेकिन थाना प्रभारी ने कहा की ठेले के आड़ में अवैध तरीके से चखना सेंटर खोल कर पिलाने वालो के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

टीआई ने कहा की अवैध चखना सेन्टर की वजह से उस मार्ग में बेवजह सैकड़ो लोगो का बेवजह जमावड़ा लगा रहता था जिसके कारण उस मार्ग में आने जाने वाले जिन्हें शराब दूकान से कोई मतलब नही रहता ऐसे आम लोग और विद्यार्थियों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता था. इसलिए सभी चखना सेंटरों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बन्द करवा दिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें