पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
सरायपाली. पति के दीर्घायु की कामना को लेकर कल 17 अक्टूबर को सुहागिनों ने करवा चैथ का व्रत रखा था. दिनभर उपवास रखने के बाद रात्रि के समय चंद्र दर्शन कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत समाप्त किया.
व्रत को लेकर एक दिन पहले से ही महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था. नगर के फैंसी एवं ज्वेलरी दुकानों में भी दिनभर खरीददारी का दौर चलता रहा. गुरूवार शाम से ही सुहागिनें पूरे श्रृंगार के साथ व्रत को पूर्ण करने के लिए उत्साहित दिखे.
महिलाओं ने करवा चैथ की कथा सुनकर भगवान गणेश, मां गौरी एवं चंद्रमा की उपासना की. इसके पश्चात अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए रात्रि में चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत को सम्पन्न किया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें