स्मृति दिवस पर शहीद लालबहादुर नाग को किया गया याद.   - CG Sandesh

स्मृति दिवस पर शहीद लालबहादुर नाग को किया गया याद.

हेमंत वैष्णव | बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम उड़ेला में आज शहीद स्मृति दिवस मनाया गया. शहीदों का स्मृति दिवस हमारी सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर किए थे अमर जवानों के लिए मनाया जाता है.  

गौरतलब है की 12 जुलाई 2009 को 12 जुलाई 2009 को बसना भँवरपुर क्षेत्र है के ग्राम उड़ेला निवासी लालबहादुर नाग राजनांदगांव के मदनवाड़ा में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे. उनके शहादत के दिन पूरा क्षेत्र गमलीन हो गया था. तिरंगे में लिपटा हुआ उनका पार्थिव शरीर लेकर जब उनके साथी जवान उड़ेला पहुँचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का शैलाब उमड़ पड़ा था.

आज उड़ेला के स्कूल में बच्चो और शिक्षकों द्वारा मौन रख कर स्मृति दिवस के दिन शहीद लालबहादुर नाग को याद किया गया. आज उनके गृह ग्राम में स्तिथ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परिसर में शहीद लालबहादुर नाग की याद में स्मारक भी बना है.

इसके अलावा ग्राम उड़ेला के पास स्तिथ क्षेत्र के प्रसिद्ध मामाभाचा पाहाड़ी के पास स्तिथ एक बांध बनाया गया है. जिसका नाम ग्रामीणों द्वारा शहीद लालबहादुर नाग के नाम रखने की मांग की जा रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें