बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीण इलाकों में मुनादी, गांव में ... - CG Sandesh

बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीण इलाकों में मुनादी, गांव में बाइक में सवार होकर भिखारी के भेष में घूम रहे थे...

ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोरो के आने के संदेह में बसना के वनांचल क्षेत्र ग्राम पँचायत में सचेत रहने मुनादी करवाया गया है.

ढालम से प्रकाश पटेल ने बताया कि कुछ लोग मोटर सायकल में भिखारी बन कर भीग मांग रहे थे. ये लोग गांव के गरीब और कम पढ़े लिखे हुए लोगों के यहाँ बच्चा चोरी करने के इरादे से घुसकर चोरी करने की कोशिश कर रहें है.

प्रकाश ने बताया कि भिकारी लोग मोटर सायकल में घूम-घूम कर भीख मांग रहे थे. जिसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ तो नाम पता पूछने पर कुछ नही बता रहे थे. जब ग्रामीणों द्वारा उनके थैलो को चेक किया गया तो बहुत सारा चाकलेट भी मिला जिसके बाद मोटर सायकल में सवार भिखारी के भेष में जो घूम रहे थे वह वापस मोटरसायकल में सवार होकर गाँव से बहार चले गए.

इस घटना की जानकारी ग्राम पंचायत ढालम के सरपंच को दिया गया जिसके बाद गांव में ऐसे अंजान और घुमंतू लोगो से सावधान रहने मुनादी करवा गया है. हालांकि इस बात की जानकारी जिम्मेदारों द्वारा पुलिस को नही दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें