राष्ट्रीय सेवा योजना पिरदा का एक दिवसीय शिविर गोद ग्राम बरेकेल में लगाया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरदा के राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर गोद ग्राम बरेकेल में लगाया गया जिसमें सभी पंजीकृत स्वयंसेवको ने भाग लिया सयंसेवकों ने स्कूल परिसर की सफाई की उसके बाद ग्राम के गली एवं बोरिंग तथा तालाब के पचरी के आस पास साफ सफाई की गई स्वयंसेवकों को चार दल में विभाजित किया गया जिसमें प्रत्येक दल को अलग-अलग कार्य दिया गया एक दल ने भोजन का प्रबंध ग्रामीणों के साथ मिलकर किया दूसरा दल तालाब के पचरी एवं बोरिंग की सफाई की तथा तीसरा एवं चौथा दल ने गांव गली की साफ सफाई में बड़े उत्साह से भाग लिया ।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण एवं स्वयंसेवकों के मनोरंजन के लिए पैसा बटोर खेल खेलाया गया इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी एन. के. ध्रुव ने संचालन किया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे जिसमें ग्राम प्रमुख - निर्पती पारेश्वर, अजय कुमार पटेल, कुमार सिंह जगत ,विद्या शेष, तुलाराम सोम, रोहित सोम,दुशासन जगत ,मोतीलाल, श्रीमती कौशल्या एवं अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।
