विधायक की पहल से खुला सिंघोड़ा स्कूल का ताला, स्वयं के व्यय स... - CG Sandesh

विधायक की पहल से खुला सिंघोड़ा स्कूल का ताला, स्वयं के व्यय से विधायक ने की दो विषय शिक्षक की व्यवस्था

सरायपाली. मंगलवार को भी पालकों ने स्कूल में तालाबंदी जारी रखा. इसे देखते हुए स्थानीय विधायक किस्मतलाल नंद मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्कूल पहुंचकर अधिकारियों से शिक्षक व्यवस्था करवाने के लिए बातचित की लेकिन विषय शिक्षक की कमी होने की वजह से स्वयं के व्यय से दो स्थानीय गणित शिक्षक की व्यवस्था की.

वहां मौजूद पालक एवं ग्रामीणों ने भी विधायक के त्वरित पहल की सराहना करते हुए तथा स्कूल शुरू करने हेतु दिए गए समझाइश के बाद ग्रामीण माने तथा उनके सामने ही शिक्षकों ने स्कूल का ताला खोला. अब बुधवार से स्कूल में कक्षाऐं नियमित रूप से शुरू हो सकेंगी.

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सिंघोड़ा के मिडिल स्कूल में एक गणित शिक्षक एवं हाईस्कूल में गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति की गयी. आज 22 अक्टूबर को भी ग्रामीण तालाबंदी करते हुए स्कूल के सामने सुबह 10 से 4 बजे तक बैठे रहे. दूसरे दिन भी बच्चों को मध्यान्ह भोजन नसीब नही हुआ.

सोमवार को ही प्रशासनिक अमला सिंघोड़ा पहुंचकर तत्काल एक विज्ञान शिक्षक को नियुक्त किया था. लेकिन गणित शिक्षक की नियुक्ति न होने से ग्रामीण अड़े हुए थे. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के आने पर तथा शिक्षक व्यवस्था होने पर ही तालाबंदी समाप्त करने का निर्णय लिया था. इस बीच स्थानीय विधायक किस्मतलाल नंद ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं वहां पालक एवं ग्रामीणों से मिलने पहुंचे.

विधायक ने ग्रामीणों को वर्तमान में शिक्षकों की समस्या के बारे में बताया तथा उनकी समस्या को लेकर तुरंत दो गणित शिक्षक दैनिक कर्मचारी को पढ़ाने हेतु स्वयं मानदेय राशि देने की बात कही. इसके बाद दोनों शिक्षक 4.15 बजे को दोनों स्कूल का ताला खोला.

विधायक का ग्रामीणों ने किया आभार

विधायक की पहल को देखते हुए तथा तुरंत विषय शिक्षकों की नियुक्ति हो जाने के बाद शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष तन्मय पण्डा ने विधायक का आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विधायक श्री नंद ने दो गणित विषय के शिक्षक को अपने व्यय पर रखा जिसके लिए सभी पालक एवं ग्रामीण जन विधायक के इस कदम की सराहना कर रहे है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें